फाल्गुन कृष्णपक्ष चतुर्दशी/अमावास्या, कलियुग वर्ष ५११६

पुणे (महाराष्ट्र) : भारत में होनेवाले बांग्लादेशी घुसपैठियोंके कारण उत्पन्न राष्ट्रीय समस्या के विषय में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यहां के भाजपा के सांसद श्री. अनिल शिरोले को १४ फरवरी को निवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर समिति के श्री. निरंजन दाते, धर्माभिमानी सर्वश्री मिलिंद देशपांडे एवं श्री. अमित हंबर उपस्थित थे। संसद के आगामी अर्थसंकल्पीय अधिवेशन में कथित सूत्र प्रस्तुत करने की प्रार्थना करने पर श्री. शिरोले ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








