Menu Close

पुणे : गो-तस्करी रोकने के संदर्भ में संसद में विचारविमर्श करने हेतु संसद सदस्य श्रीरंग बारणे को निवेदन प्रस्तुत !

फाल्गुन कृष्णपक्ष चतुर्दशी/अमावास्या, कलियुग वर्ष ५११६

संसद सदस्योंको निवेदन प्रस्तुत करते हुए दार्इं ओर से श्री. मिलिंद धर्माधिकारी, मध्य में संसद सदस्य श्रीरंग बारणे, श्री. पराग गोखले, और श्री. संजय शेळके

चिंचवड-पुणे (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा मावळ लोकसभा मतदातासंघ के संसद सदस्य श्रीरंग बारणे को आगामी संसदीय अधिवेशन हेतु गो-तस्करी रोकने के संदर्भ में तारांकित प्रश्न का स्मरणपत्र तथा निवेदन प्रस्तुत किया गया। उस निवेदन में यह सूचना दी गई थी कि भारत शासन गो- तस्करी रोकने के इस महत्त्वपूर्ण तथा गंभीर विषय की ओर ध्यान देकर उचित कार्रवाई करे।

उस समय संसद सदस्य बारणे द्वारा सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ तथा उन्होंने गो-तस्करी रोकने के संदर्भ में संसद में विचारविमर्श करने का आश्वासन दिया। निवेदन देते समय हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री पराग गोखले, मिलिंद धर्माधिकारी, शाम घागरे, तीव्र हिन्दूनिष्ठ संजय शेळके इत्यादि उपस्थित थे।

विधायक श्री. योगेश टिळेकर को भी निवेदन प्रस्तुत

हडसपर के विधायक श्री. योगेश टिळेकर को भी गोहत्या बंदी अधिनियम लागू करना चाहिए, भारत में किया जानेवाला प्रतिबंधित इस्लामिक प्रणालोंका प्रसारण त्वरित रोक देना चाहिए, साथ ही शासकीय कार्यालयोंमें सिपाहियोंका पगडीवाला पहनावा परिवर्तित कर मराठेशाही पगडी का आदर करें इस संदर्भ में विधि मंडल में वक्तव्य देने के संदर्भ में निवेदन प्रस्तुत किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *