Menu Close

भ्रष्टाचारियोंको कडा दंड प्राप्त होने हेतु हिन्दूनिष्ठोंद्वारा कोल्हापुर (महाराष्ट्र्) में प्रदर्शन

फाल्गुन कृष्णपक्ष चतुर्दशी /अमावास्या, कलियुग वर्ष ५११६

mandir_slide_3कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान व्यवस्थापन समिति में करोडों रुपए का भ्रष्टाचार करनेवाले भ्रष्टाचारियोंको कडा दंड प्राप्त हो, इस प्रमुख मांग के लिए समस्त हिन्दूनिष्ठ संगठनोंद्वारा १६ फरवरी के दिन दोपहर १२.३० बजे तावडे होटल के निकट प्रदर्शन किए गए।

उस समय ‘पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान व्यवस्थापन समिति का भ्रष्टाचार रोकने के लिए ‘परमेश्वर को मन्नतें’, इस उल्लेख का फ्लेक्स गुब्बारोंद्वारा हवा में छोडा गया। अन्य लोग भी इस आंदोलन में उत्स्फूर्त रूप से सम्मिलित हुए। उस समय सर्वश्री बजरंग दल के शहरप्रमुख महेश उरसाल, शिवसेना के राजू यादव, बाळासाहेब नलावडे , उत्तम आडसुळ, दिलीप सावंत, जितू कुबडे, संदीप दळवी, ओंकार जोशी, सागर पाटिल, संतोष चौगुले, बंडू घोरपडे, दत्ता फराकटे, गजानन करमरकर, संभाजी वार्इंगडे, वीरेंद्र भोपळे, अभिजीत गुरव, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दूनिष्ठ उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *