Menu Close

नॉर्थ ईस्ट को इस्लामिस्तान बनाना चाहता है अल-कायदा !

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी / अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

असम में करीब १५० से ज्यादा मुस्ल‍िम टाइगर्स हैं। इस संगठन का मकसद है पूरे नार्थ ईस्ट को मुस्ल‍िम राज्य में बनाने का है। और तो और संगठन ने नार्थ ईस्ट के लिये नया नाम भी अभी से सोच रखा है, वो है इस्लामिस्तान। इस काम को अंजाम देने के लिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इनके साथ है।

जी हां, पाकिस्तान ने भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में आतंकी पैठ बनाने के लिये मुस्ल‍िम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स के सरगना अब्दुर रहमान का हाथ थामा है। यही नहीं इस संगठन का लक्ष्य पश्च‍िम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का भी है। हालांकि अल-कायदा के अंदर उठापटक के बीच इस्लामिस्तान बनाने का सपना फिलहाल दब गया है। खुफिया विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यह संगठन अल-कायदा के आतंकियों के लिये पनाहगार के रूप में काम कर रहा है। जब भी कोई आतंकी अफगानिस्तान से असम आता है, तब यही संगठन उनके ठहरने की व्यवस्था करता है। और मुस्ल‍िम टाइगर्स की वफादारी के चलते अल-कायदा के आतंकी खुद को वहां सुरक्ष‍ित भी महसूस करते हैं। लाखों डॉलर का खेल जिस अंदाज में मुस्ल‍िम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स काम कर रहा है, उसे देखते हुए आईएसआई ने लाखों डॉलरों ऑफर भी दिया। हालांकि बताया जाता है कि संगठन को बड़ी रकम पाकिस्तान से मिली है, जिसके बल पर उसने बांग्लादेश के सिलेथ जिले में अपनी इकाई स्थापित की।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *