Menu Close

व्हिडीआे – सिडनी : भारत-पाक विश्वकप मैच के बाद भिड़े समर्थक, ४ घायल

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी / अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

पाकिस्तानी समर्थकोंका भारतद्वेष !

रविवार को विश्व कप २०१५ के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को ७६ रनों से हराया। इस हार से कुछ लोग खुश हुए, तो कुछ के सर पर मानो खून सवार हो गया हो।

सिडनी के मैरीगोल्ड क्लब में इस मैच के खत्म होने का बाद ही इसे देख रहे समर्थकों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई, जो देखते ही देखते भयंकर झगड़े में तब्दील हो गई।

इस क्लब में करीब ४० लोग मैच देख रहे थे, जो मुकाबले के खत्म होने के बाद आपस में लड़ पड़े। इस लड़ाई में प्लेट, कुर्सी, मेज जो भी मिला, एक टीम के समर्थकों ने उसे विपक्षी टीम के समर्थको को दे मारा।

इस लड़ाई में करीब ४ लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये ४० लोग कौन थे, जिन्होंने लड़ाई-झगड़ा किया है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *