Menu Close

गोहत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

gohtya_nidarshaneनई दिल्ली: गो हत्या के विरोध में जनहित मोर्चा द्वारा जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन रविवार को शुरू हुआ। सैकड़ों की संख्या में देश के कोने से आए धर्मगुरु व सामाजिक कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। केंद्र सरकार से यह मांग की गई कि गो हत्या रोकने के लिए एक ठोस कानून बनाए और इसे रोकने वाले लोगों को पुरस्कृत बी किया जएगा।

दसनाथ गोस्वामी अखाड़ा, कलकत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन पुरी ने बताया कि गो हत्या पर तत्काल रोक लगे, इसके लिए सभी धर्मो के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। इस प्रदर्शन में मेरठ से मौलाना सूफी अजहर भी शामिल हुए।

यह की गई मांग

  • गोश्त के निर्यात का लाइसेंस रद किया जाए।
  • गो वध रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ठोस एवं सख्त कानून लाया जाए।

जनहित मोर्चा ने मांग दोहराते हुए कहा कि

  • गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और इसके संरक्षण के लिए देश भर में गौशालाएं बनाई जाए।
  • गो हत्या के बारे में सूचना देने वाले या फिर आरोपियों को पकड़वाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाए।
  • सरकार को पशुपालन उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

स्त्रोत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *