Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति तथा सनातन संस्थाद्वारा विधायक मनोहर शेठ भोईर से भेंट

फाल्गुन कृष्णपक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दू जनजागृति समिति – विधायक भेंट

विधायक श्री. मनोहरशेठ भोईर को निवेदन प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यकर्ता तथा सनातन संस्था के साधक

रायगड (महाराष्ट्र) : उरण तहसील के विधायक श्री. मनोहरशेठ भोईर से भेंट करने के पश्चात राज्य के आगामी अधिवेशन में हिन्दुओंके संदर्भ के कुछ विषय प्रस्तुत करने हेतु उन्हें प्रदान किए गए। उस समय उन्होंने यह आश्वासन दिया कि, ‘इन विषयों पर मैं विधानसभा में वक्तव्य करूंगा।’ उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के समन्वयक श्री. शिवाजी वटकर, श्री. रंजन देसाई, सनातन संस्था की श्रीमती संगीता लोटलीकर तथा श्री. अजित देशपांडे उपस्थित थे।

हिन्दूविधिज्ञ परिषद द्वारा मुख्यमंत्री, शिवसेना दल प्रमुख, माननीय सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विधी तथा न्याय विभाग, महाराष्ट्र शासन तथा साधारण प्रशासन विभाग, महाराष्ट्र शासन के पास मराठेशाही पगडी-पेहराव का अनादर रोकने हेतु पत्र भेजा गया था; किंतु अभी तक शासन द्वारा कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई। अतः श्री. भोईर को प्रदान किए गए विषय में यह प्रस्तुत किया गया है कि, ‘अंग्रेजों के समय से सिपाहियोंको मराठोंका पेहराव-पगडी पहनाकर मराठेशाही का हेतुपुरस्सर किया जानेवाला अनादर रोकने हेतु कार्यवाही करनी चाहिए…, यह महत्त्वपूर्ण विषय अधिवेशन में प्रस्तुत करने हेतु प्रदान किया गया। आज विभिन्न न्यायालयोंमें तथा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओंमें सिपाहियोंको मराठी पगडी तथा पेहनावा दिया जाता है; किंतु यह अनादर है।

श्री. भोईर ने बताया कि, ‘‘सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य अधिक अच्छा है तथा इस कार्य में मेरा पूरा सहकार्य रहेगा, मैं शीघ्र ही सनातन आश्रम से भेंट करूंगा।’’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *