Menu Close

एमआइएम (MIM) को पांव न रखने दें ! – भाग्यनगर के विधायक राजासिंह ठाकुर

फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कराड में भगवे एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में हिन्दू मेले का आयोजन !

rajasinghकराड-सातारा (महाराष्ट्र) : १४ फरवरी को संध्या समय हिन्दू एकता आंदोलनद्वारा उत्साह पूर्ण वातावरण में हिन्दू युवा मेले का आरंभ हुआ। इस अवसर पर बोलते समय भाग्यनगर के (हैदराबाद) भाजपा के विधायक एवं गोरक्षा दल के प्रमुख श्री. राजासिंह ठाकुर ने कहा कि ‘लवजिहाद’ के माध्यम से हिन्दू धर्म के समक्ष बडा संकट आ खडा है। इस के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु व्यापक मात्रा में जनजागृति करना आवश्यक है। देशहित के लिए मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एम.आइ.एम.) पक्ष को रोकना चाहिए ! साथ ही उन्होंने इस पक्ष को यहां पांव न रखने देने का आवाहन किया।

व्यासपीठ पर भाजपा के सांसद श्री. संजयकाका पाटिल, शिवसेना के विधायक श्री. शंभूराज देसाई, समस्त हिन्दू आघाडी के सर्वश्री मिलिंद एकबोटे, हिन्दू एकता आंदोलन के नारायणराव कदम, सुदर्शन शितोले, प्रांतिक अध्यक्ष श्री. विनायक पावसकर, संयोजन प्रमुख नगरसेवक विक्रम पावसकर, हिन्दू एकता आंदोलन के उत्तर कराड के अध्यक्ष श्री. महेश जाधव तथा मलकापुर शाखा के अध्यक्ष श्री. राहुल यादव के साथ लगभग १५ सहस्र धर्माभिमानी उपस्थित थे।

वे भडकीले भाषण करते हैं। देश के टुकडे करने का उद्देश्य रखकर यदि कोई सांप्रदायिकता फैलाना चाहता है, तो उसे प्रत्युत्तर देने हेतु हम सिद्ध हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा हिन्दुओंको नष्ट करने के विषय में प्रयुक्त अपशब्द के संदर्भ में उन्हें हम भाग्यनगर की विधानसभा में उत्तर देंगे। (धर्मांध नेताओंके विरुद्ध आवाज उठानेवाले विधायक ठाकुर राजासिंह का अभिनंदन ! ऐसे हिन्दुनिष्ठ लोकप्रतिनिधि ही हिन्दू धर्म की खरी शक्ति हैं ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *