Menu Close

जोधपुर (राजस्थान) में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा संगठन के लिए आरंभ !

धर्मरक्षा के लिए हिन्दुओं को धर्माचरणी एवं संगठित होना चाहिए ! – रमेश शिंदे

rajasthanउपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए श्री. रमेश शिंदे, श्री. गजानन केसकर

जोधपुर (राजस्थान) – यहां के सत्संग भवन में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा संगठन के उद्देश्य से आयोजित बैठक में बोलते हुए समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने प्रतिपादित किया कि गोहत्या, लवजिहाद तथा धर्मपरिवर्तन समान अनेक सुनियोजित षडयंंत्रों द्वारा धर्मांध हिन्दू धर्म पर आक्रमण कर रहे हैं । इसलिए हिन्दुओं को अपना अस्तित्व संजोए रखने के लिए धर्माचरणी एवं संगठित होना चाहिए । इस अवसर पर श्री. गजानन केसकर ने उपस्थित लोगों को समिति के कार्य का परिचय कराया । सायं समय ६ से ८ के मध्य आयोजित बैठक में ३० धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे ।

baithak

इस अवसर पर श्री. शिंदे ने उपस्थित लोगों के सामने चलचित्र के आधार से प्रोजेक्टर पर अनेक राज्यों में धर्मांधों की बढती कार्यवाहियों की जानकारी स्पष्ट की । श्री. शिंदे ने आगे कहा कि यदि धर्मांधों के षडयंंत्र को दुर्लक्षित किया गया, तो जिसप्रकार कश्मीर में हिन्दुओं को अपनी संपत्तिको त्याग कर पलायन करना पडा, वैसी स्थिति सर्वत्र होने में विलंब नहीं लगेगा । इसलिए इस स्थिति को परिवर्तित करने हेतु किसी भी राजनीतिक पक्ष अथवा स्वयं के सामथ्र्य पर निर्भर न रहते हुए संगठित होना चाहिए । श्रीमद् भगवद्गीता में कहा गया है कि जहां धर्म है, वहां विजय है । इस के अनुसार हमें केवल युद्ध नहीं करना है, अपितु सफल होकर ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करना है । इसलिए इस कार्य में हमें ईश्वर की सहायता की भी आवश्यकता है ।

क्षणिका

१. कार्यक्रम के आरंभ में यहां के वैद्य श्री. किसनलालजी राठी ने वस्त्र भेंट देकर सर्वश्री रमेश शिंदे, गजानन केसकर एवं आनंद जाखोटिया का सम्मान किया ।

२. बैठक के स्थान पर धर्माचरण के संदर्भ में फ्लेक्सफलक एवं सनातन-निर्मित ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी ।

३. इस अवसर पर ७ नागरिक मासिक सनातन प्रभात के सदस्य बने ।

४. बैठक के लिए उपस्थित कुछ लोगों ने अपने क्षेत्र में समिति की इस प्रकारकी बैठकों का आयोजन करने की सिद्धता दर्शाई ।

५. इस अवसर पर उपस्थित गुप्तचर विभाग का एक पुलिसकर्मी मीठा बोेलकर जानकारी लेने का प्रयास कर रहा था ।
(आतंकवादियों की नहीं, अपितु राष्ट्र एवं धर्म जागृति का कार्य करनेवाली हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य पर ध्यान रखनेवाला पुलिस प्रशासन भारत का है अथवा पाकिस्तान का ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

Latest News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *