फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६
भारत में समान नागरी कानून लागू करें ! – आंदोलनकारियोंद्वारा मांग

कन्नड (कर्नाटक) : ११ फरवरी को कारवार तथा १२ फरवरी को भटकल तथा शिर्सी में, ‘वैलेंटाईन डे’ का विरोध करने एवं भारत में समान नागरी कानून लागू करने की मांग को लेकर ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नाम कारवार के जनपदाधिकारी तथा भटकळ एवं शिर्सी के उप जिलाधिकारी को निवेदन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता, सनातन संस्था के साधक, तथा अनेक धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे। इस आंदोलन के अवसर पर भारतीय संस्कृति के विपरीत एवं विशेष रूप से युवा पीढी में नैतिक मूल्योंका क्षय करनेवाला ‘वैलेंटाईन डे’ मनाने पर प्रतिबंध लगाने तथा भारत में मुसलमानोंकी लोकसंख्या में वृद्धि होने के कारण समान नागरी कानून लागू करने की मांग की गई।
क्षणिका : इस आंदोलन को समाचार पत्र एवं स्थानीय समाचार प्रणालद्वारा अच्छा प्रतिसाद मिला ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








