Menu Close

योग वेदांत सेवा समिति द्वारा कुर्ला में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन

फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

साध्वी तरुणाबहन, डॉ. सुब्रह्मण्यम् स्वामी, सुरेश चव्हाणके तथा रमेश शिंदे भी उपस्थित

मुंबई : पूज्यपाद संतश्री आसारामजीबापू के आशीर्वाद से योग वेदांत सेवा समितिद्वारा यहां के कुर्ला (पश्चिम) में नेहरू नगर, छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीडांगण में १४ फरवरी को ४ बजे मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम हेतु साधक परिवार के साथ समविचारी संप्रदायोंके माता-पिताओंको अपने पाल्यों/बालकों के साथ आमंत्रित किया गया है।

उस समय अनाथाश्रम के बच्चे उपस्थित रहेंगे तथा उन्हें भी मातृ-पितृ पूजन की संधि दी जाएगी। उस समय साधारण रूप से ११ सहस्र माता-पिताओंके उपस्थित रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस कार्यक्रम के लिए साध्वी तरुणाबहन, ‘सुदर्शन न्यूज’ इस प्रसारप्रणाल के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके, भाजपा के ज्येष्ठ नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम् स्वामी, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे तथा महामंडलेश्वर सुनिल शास्त्रीजी महाराज उपस्थित रहेंगे । अतः यह आवाहन किया गया कि अधिकाधिक श्रद्धालु इस सत्संग का लाभ ग्रहण करें।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *