Menu Close

पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब, ISI ने दी थी लादेन को शरण

फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामाबाद – पाकिस्तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असद दुर्रानी का दावा है कि खुंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को आईएसआई ने शरण दी थई।

दुर्रानी का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लादेन को शरण दी थी। यही नहीं आईएसआई लादेन के बदले अमेरिका के साथ अफगानिस्तान के मुद्दे पर सौदा करना चाहता था। वहीं दुर्रानी के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में इस बयान को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। आईएसआई चीफ रहे असद दुर्रानी ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन मेरे हिसाब से इसकी काफी संभावना है कि आईएसआई ने लादेन को शरण दी थी। दुर्रानी ने कहा कि इसके पीछे यह सोच रही होगी कि सही समय पर ठिकाने का खुलासा हो, क्योंकि आपके पास ओसामा बिन लादेन जैसा कोई व्यक्ति था जिसे आप इतनी आसानी से अमेरिका को नहीं सौंपने वाले थे। वहीं दुर्रानी ने कहा कि लादेन के ठिकाने के बारे में आईएसआई को जानकारी नहीं होने की बात समझ से परे है। दुर्रानी ने इस बात की भी आशंका जताई है कि अफगानिस्तान में बड़ी भूमिका पाने की उम्मीद में हो सकता है पाकिस्तान ने लादेन को आश्रय दे रखा हो। गौरतलब है कि अलकायदा के चीफ रहे ओसामा बिन लादेन अमरीकी सील कमांडो कार्रवाई में मारा गया था। मई २०११ में सील कमांडो ने एबटाबाद के एक मकान में लादेन को मार गिराया था। उस समय पाकिस्तान ने लादेन के ठिकाने की जानकारी से इंकार किया था। आपको बता दें कि दुर्रानी साल १९९० से १९९२ तक आईएसआई महानिदेशक रह चुके हैं।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *