Menu Close

संयुक्त महाराष्ट्र के शहीदों का इतिहास पढ़ेंगे छात्र : विनोद तावडे, शिक्षा मंत्री

फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुंबई – संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में बलिदान देने वालों का इतिहास अब स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। रविवार को यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने की। वे संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के शहीदाें की याद में बनाए जाने वाले थीमपार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में बोल रहे थे। तावड़े ने कहा कि आज के पाठ्यक्रम में संयुक्त महाराष्ट्र के लिए बलिदान देने वालाें का इतिहास कहीं पर भी नजर नहीं आता।

इसलिए राज्य सरकार जल्द ही एचएससी बोर्ड (कक्षा १० वीं तक) में ऐसे १०५ शहीदों के बलिदान और संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के पूरे इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी। इससे आने वाली पीढ़ी को बेलगांव, कारवार और निपाणी के साथ-साथ संयुक्त महाराष्ट्र के इतिहास को पढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के इतिहास को एचएससी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में शामिल करने का प्रयास कर रही है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *