नई दिल्ली : आज यानी शनिवार को वेलेंटाइन डे के दिन दिल्ली में अखिल भारतीय हिंदू महासभा उन मुस्लिम और ईसाई लड़कों पर नजर रख रही है जो संगठन के मुताबिक हिंदू समुदाय की लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाते हैं। महासभा इसके लिए इन दोनों समुदायों के लड़कों की पहचान के लिए वोटर लिस्ट का सहारा ले रही है ताकि इनकी पहचान पक्की की जा सके। महासभा ने कहा है कि वह पिछले एक हफ्ते से मुस्लिम और ईसाई लड़कों पर नजर रख रही है। हिंदू महासभा के समन्वयक ओम जी इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, ओम जी ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर, एनएसयूआई और कुछ अन्य संगठनों ने हिंदू महासभा के दफ्तर के बाहर उसके खिलाफ प्रदर्शन कर साफ किया है कि वे इस तरह की हरकतों को सहन नहीं करेंगे।तो ‘किडनैप’ करके कराएंगे शादी
घर वापसी कार्यक्रम को मीडिया से रखना था दूर
महासभा के एक कार्यकर्ता ने विवादास्पद ‘घर वापसी’ कार्यक्रम को सही बताते हुए कहा कि इस मामले में गलती केवल यह हुई कि हमने इनके बारे में मीडिया को जानकारी दी लेकिन इसी कार्यकर्ता ने माना कि दिल्ली चुनाव में आगरा और कानपुर के ‘घर वापसी’ का असर उल्टा पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अब भी जारी रहेंगे लेकिन अब मीडिया अटेंशन से इन्हें दूर रखा जाएगा ताकि लक्ष्य पाया जा सके।
महासभा का विरोध भी
दूसरी ओर, कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और एक अन्य स्टूडेंट यूनियन ‘नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइज’ ने हिंदू महसभा के इस कदम का विरोध करते हुए उनके दफ्तर के सामने ‘लव परेड’ की। इन संगठनों का कहना है कि वे महासभा के तानाशाही रवैये का विरोध करते हैं और इस तरह के कदमों को सहन नहीं किया जाएगा। परेड के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल भी भेंट किए।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








