Menu Close

कल्याण (महाराष्ट्र) – गोवंशहत्याबंदी कानून होने तथा बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने हेतु सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को निवेदन प्रस्तुत

फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को गोहत्याबंदी के लिए निवेदन प्रस्तुत कर रहे धर्माभिमानी

कल्याण (महाराष्ट्र) : ३३ करोड देवी-देवताओंके अस्तित्ववाली (सभी देवी-देवताओं के तत्त्व आकर्षित करनेवाली) गोमाता अर्थात हिन्दुओं का आस्थास्रोत ! गोपूजकोंके इस देश में ३३ सहस्र ६०० वैध-अवैध पशुवधगृहोंसे प्रतिवर्ष २ करोड ४० लाख गोवंश हत्याएं होती हैं। देश में वर्ष १९४७ में रहनेवाला ९० करोड का गोधन अब केवल १ करोड शेष है एवं १२८ गायों की जातियों में केवल १८ जातियां शेष हैं। इसलिए भारत में त्वरित संपूर्ण ‘गोवंशहत्या बंदी’ का कानून सम्मत करें एवं सभी वैध-अवैध पशुवधगृह उद्ध्वस्त करें।

संसद में बांग्लादेशी घुसपैठ का महत्त्वपूर्ण विषय उपस्थित कर भारतीय नागरिकोंको न्याय दिलाने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा कल्याण विधानसभा चुनावक्षेत्र के शिवसेना के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को निवेदन दिया। इस अवसर पर विश्‍व हिन्दू परिषद के जनपद सहमंत्री श्री. नीरज सिंह, प्रखंडमंत्री सर्वश्री अमित मिश्रा, महेंद्र वर्मा, सचिन मिराकेरी, मनीष यादव, हिन्दू महासभा के अमोल देसाई, हिन्दू जनजागृति समिति के बलवंत पाठक एवं योगेश प्रभुदेसाई उपस्थित थे।

सांसद श्री. गोपाल शेट्टी को गोहत्याबंदी के लिए निवेदन प्रस्तुत

मुंबई : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा बोरिवली (पश्‍िचम) के सांसद श्री. गोपाल शेट्टी को सांसद में प्रस्तुत करने हेतु १० फरवरी को ‘गोहत्याबंदी’ विषय पर निवेदन दिया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा सर्वश्री दत्ता बेंद्रे, अरविंद तापकिरे एवं सदानंद पांचाळ उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *