फाल्गुन कृष्णपक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६
जमेना : बोको हराम के आतंकवादियों ने मध्य अफ्रीकी देश चाड के एक गांव में कल रात जबर्दस्त हमला कर कई लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि चाड पर बोको हरम आतंकियों को यह पहला बड़ा हमला है।
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि लगभग ३० आतंकवादियों ने तड़के मोटरबोट्स के जरिए चाड झील पार की और गांव पर हमला किया। आतंकियों ने घरों और कारों में आग लगा दी।
एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि आतंकवादी तीन नावों में सवार होकर आए थे और इससे पहले कि सेना उनको पीछे खदेड़ पाती, उन्होंने १० लोगों की हत्या कर दी।
बोको हरम नाइजीरिया, चाड, कैमरून और नाइजर का सीमावर्ती क्षेत्न सम्मिलित है को मिलाकर एक इस्लामिक राज्य की स्थापना करना चाहता है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के मकसद से वह नाइजीरिया से बाहर इन देशों में भी जबर्दस्त हमलों को अंजाम दे रहा है।
स्त्रोत : भास्कर








