फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६
हम तो वैलेंटाइन डे नही मनायेगे !
जालंधर : युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के मकसद से जालंधर में संत श्री आसाराम बापू आश्रम द्वारा श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया।
१४ फरवरी को लोग वैलेंटाइन दिवस मानते है लेकिन इस आश्रम द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध किया जाता है और मां-बाप की सेवा करने को पहल दी जाती है। इस मौके पर बच्चों का कहना है की उनके माता-पिता ही सबसे बड़ा तोहफा है।
इस समारोह का अयोजन करने वाली संयोजिका अर्चना शर्मा का कहना है कि पिछले १५ वर्षों से यहां पर मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आयोजको द्वारा युवा पीढ़ी को भारतीय संकृति से जोड़ने के लिए किए गए प्रयास को लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है |
स्त्रोत: पंजाब केसरी








