Menu Close

इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए सीरिया पहुंचे २० हजार विदेशी लड़ाके

फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

isis_1423631052
Representational image

वॉशिंगटन : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए अब भी काफी संख्या में विदेशी लड़ाके सीरिया जा रहे हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केन्द्र के निदेशक निक रसमुसन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का मानना है कि २० हजार से ज्यादा लड़ाके दुनिया के ९० देशों से सीरिया पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग ३४०० विदेशी लड़ाके पश्चिमी देशों से सीरिया आए हैं, जिसमें करीब १५० अमेरिकी नागरिक या निवासी हैं।

निक ने बताया कि ज्यादातर विदेशी लड़ाके इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने के लिए सीरिया और इराक पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, “सीरिया पहुंचने वाले विदेशी लड़ाकों की संख्या अविश्वसनीय है। पिछले २० सालों में जिहाद के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक, यमन और सोमालिया जाने वालों की संख्या से काफी ज्यादा है।”

उन्होंने बताया कि इराक और सीरिया में आने वाले विदेशी लड़ाकों को युद्ध लड़ने, हथियार चलाने और विस्फोटकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे पश्चिमी देशों में आतंकी घटनाएं कर सकें।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *