Menu Close

मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने का आहवान करने वाला डॉ. मोहम्मद कासिम है हत्यारा !

फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

algavadi_netaनई दिल्ली : मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने का आहवान करने वाला शख्स डा.मोहम्मद कासिम फक्तू पिछले २० सालों से जेल में है। उसे अपनी मौत तक जेल में गुजरनी होगी। वह हत्यारा है। कहने को फक्तू ने करीब दस अंग्रेजी-उर्दू में किताबें लिखी हैं। पर उस पर मानवाधिकार एक्टिविस्ट एच. वांचू के कत्ल का जुर्म साबित हुआ है। वांचू का कत्ल १९९२ में हुआ था।

उसके खिलाफ मामला टाडा कोर्ट में चला था। वह १९९३ से जेल में है। वह जेल शिक्षक की भूमिका में रहता है। मुसलमान करें खूब बच्चे पैदा, एक से ज्यादा करें शादी सनद रहे कि अलगाववादी नेता डॉ. मोहम्मद कासिम फक्तू ने राज्य के मुसलमानों से कहा है कि वे एक से ज्यादा शादी करें और ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें ताकि यहां मुसलमानों की आबादी बरकरार रहे। एक बयान में कासिम ने कहा कि राज्य के मुसलमान एक से ज्यादा शादी करें और ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करते रहें। उन्होंने कहा कि राज्य में विस्थापितों को बसाने के पीछे मुस्लिम आबादी को कम करने की साजिश है। लड़कियों की देर से शादी उसने कहा कि कश्मीरी मुस्लिम अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। राज्य मुस्लिम आबादी के घटने की वजह वे स्वयं हैं। लड़कियों की देर से शादी करवाने से उनमें बच्चे पैदा करने की क्षमता कम होती जा रही है। घटते मुसलमान कासिम ने कहा कि शादी के बाद हमारे समुदाय के लोग ‘हम दो हमारे दो’ और ‘पहला अभी नहीं, दूसरा कभी नहीं’ जनसंख्या नियंत्रण वाले नारों के चक्कर में फंस कर बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं, जिससे राज्य में मुस्लिम जनसंख्या में कमी आ रही है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *