Menu Close

अंडमान की सेल्युलर जेल में वीर सावरकर की प्रतिमा की स्थापना करें – राम नाईक

फाल्गुन कृष्णपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ : गवर्नर राम नाईक ने मंगलवार को नई दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम से कई महत्वपूर्ण मुद्दों एवं उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। पीएम ने सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि सुझाव अच्छे हैं और विचार करने के बाद उन पर निर्णय लिया जाएगा।

मुलाकात के दौरान गवर्नर ने पीएम से देश के परमवीर चक्र से सम्मानित २१ लोगों की तस्वीर दिल्ली में स्थापित किए जाने के बारे में बात की। इसके अलावा अंडमान की सेल्युलर जेल में वीर सावरकर की प्रतिमा की स्थापना का सुझाव भी गवर्नर राम नाईक ने रखा। गवर्नर ने यह भी अनुरोध किया कि कुष्ठ पीड़ितों के लिए उन्होंने २००७ में जो याचिका संसद को दी थी उस याचिका पर संसदीय समिति ने जो सिफारिश दी है, उसको अमल में लाया जाए। उन्होंने बताया कि उनके सुझाव पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुष्ठ पीड़ितों के निर्वहन भत्ते को प्रतिमाह २५०० रुपए कर दिया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *