Menu Close

श्याम मानव की शासकीय समिति – हिन्दू जनजागृति समिति एवं वारकरी संप्रदायोंके परिवादोंकी गंभीरता से जांच करेंगे ! – सामाजिक न्यायमंत्री

फाल्गुन कृष्णपक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

श्याम मानव के जादूटोनाविरोधी कानून के संदर्भ में नियुक्त शासकीय समिति का प्रकरण

सांगली (महाराष्ट्र) : प्रा. श्याम मानव की जादूटोना विरोधी कानून की कार्यवाही के लिए नियुक्त शासकीय समिति तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा नियुक्त की गई है। यह सत्य है कि इस समिति के विषय में परिवाद हैं।

इन परिवादोंकी गंभीरता से जांच कर उस में सार दिखाई देने पर उचित कार्यवाही करेंगे, सामाजिक न्यायमंत्री दिलीप कांबळे ने ऐसा उत्तर दिया। श्री. कांबळे सांगली में आए थे। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार परिषद में दैनिक ‘सनातन प्रभात’के वार्ताहर ने उन्हें यह प्रश्न पूछा तो कांबळे ने यह उत्तर दिया। (राज्यभर के वारकरियोंकी भावनाएं एवं प्रा. मानव द्वारा किया जानेवाला विषैला प्रचार देखते हुए प्रा. मानव की समिति शीघातिशीघ्र विसर्जित हो, यही सब हिन्दुओंकी इच्छा है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Anti Faith Bill

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *