Menu Close

अफजल गुरू मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने थरूर को लिया आड़े हाथ !

फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर निशाना साधा है। थरूर ने ट्वीट कर अफजल गुरू की फांसी को अनुचित बताया था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फांसी दिए जाने का फैसला अमानवीय था और इस प्रक्रिया में कानून का पालन नहीं किया गया। भाजपा नेता स्वामी ने थरूर के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

स्वामी ने कहा कि कौन कहता है कि एक आतंकी को मृत्युदंड से पहले परिवार से मिलने की इजाजत देनी चाहिए। भाजपा नेता ने बयान देते हुए कहा कि ‘कोई कैसे किसी आतंकी की हिमायत कर सकता है’।

थरूर का बयान

गौरतलब है कि शशि थरूर ने बयान दिया था कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देना गलत था। थरूर ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को गलत तरीके से अंजाम दिया गया। बता दें कि अफजल को संसद पर हमला करने के मामले में फांसी दी गई थी। इसका कश्मीर में काफी विरोध भी हुआ था।

इस बारे में कांग्रेस सांसद थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मेरा मानना है कि अफजल गुरू को फांसी दिया जाना गलत था, साथ ही इसे खराब तरीके से अंजाम दिया गया। थरूर ने कहा कि पहले परिवार को चेतावनी दी जानी चाहिए थी। परिवार वालों को मुलाकात का आखिरी मौका मिलना चाहिए था। इतना ही नहीं अफजल के शव को उसके परिवार वालों को सौंपा जाना चाहिए था।

कांग्रेस की सफाई

थरूर के बयान पर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अफजल गुरू की फांसी को लेकर कानून का पालन किया गया। पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि फांसी की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक अंजाम दिया गया।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

0 Comments

  1. b v rao

    The movement to hand over temple managements to committee of bhaktas should start at BJP ruled states. But it should be compulsory that President, Secretary and treasurer should retire every three years and are ineligible for re-election. Pl see good rules of http://www.bvpindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *