फाल्गुन कृष्णपक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

जोधपुर (राजस्थान) : हिन्दू जनजागृति समिति के प्रवक्ता श्री.रमेश शिंदे तथा श्री. गजानन केसकर ने यहां के आनंदधाम पीठाधीश्वर योगीराज स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद अक्रियजी महाराज से भेंट की। उस भेंट में महाराज को समिति का कार्य तथा अध्यात्म विश्वविद्यालय के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई।
उस अवसर पर यहां के सर्वश्री मांगिलालजी गांधी, जगदीश बोहरा तथा पुरुषोत्तम शर्मा उपस्थित थे। महाराज यहां के आनंदधाम गोशाला के संचालक हैं। उस समय उन्होंने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंको गोशाला दिखाकर उनके प्रस्तावित प्रकल्प की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ राज्य के राजीम में आयोजित कुंभ पर्व में समिति द्वारा किए जानेवाले जागृति के कार्य में सहयोग करने की सिद्धता प्रदर्शित की।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








