Menu Close

लड़कियां हाफ जींस पहनना छोड़ें, तो कम होंगे रेप के मामले : हिंदू महासभा

jeansनर्इ देहली – महिलाओं के पहनावे को लेकर टीका-टिप्पणी और ‘नसीहतों’ का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा में हिंदू महासभा के एक नेता ने महिलाआेंके जींस पहनने पर एक बयान दिया है।

लड़कियों के पहनावे को रेप की घटनाओं से जोड़ते हुए महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि अगर लड़कियां हाफ जींस पहनना छोड़ दें, तो रेप की घटनाएं भी कम हो जाएंगी। उन्होंने ‘लव जिहाद’ के मामले पर भी हिंदू युवकों को उकसाने की बात कही।

‘वेलेंटाइन डे’ के अगले ही दिन 15 फरवरी को हिसार से शुरू होने वाले ‘बहू लाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के तहत भ‍िवानी में आए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने हिंदुत्व को बचाने के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *