Menu Close

अरुणाचल प्रदेश में बम धमाका, जवान सहित तीन की मौत

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

असुरक्षित भारत !

तेजपुर: अरुणाचल प्रदेश स्थित म्यांमार सीमा के पास आईईडी ब्लास्ट में असम राइफल्स के जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके में नौ अन्य जवान भी घायल हुए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि चांगलांग जिले के मोनमाओ गांव में असम राइफल्स के जवान रूटिन गश्ती पर थे। इसी दौरान सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।

assam attack

इसमें महाराष्ट्र के मूल निवासी जवान दत्तात्रेय महाजन (35) और दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके साथ ही नौ जवानों को भी चोट आईं। गंभीर रूप से घायल जवान व दो अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

स्त्रोत: नईदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *