Menu Close

मुंबर्इ – हमले की धमकी देने वाला इण्डियन मुजाहिदीन का आतंकी एजाज शेख गिरफ्तार

फाल्गुन कृष्णपक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

मुंबई : कुछ साल पहले २०१० में एक मीडिया संस्थान को ईमेल भेजकर आतंकी हमले की धमकी देने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएम (इंडियन मुजाहिदीन) के एक कथित सदस्य को आज गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आतंकी एजाज शेख जुलाई २०११ में मुंबई में हुए बम विस्फोटों में संदिग्ध भूमिका के चलते जेल में बंद है। शेख को २०१० इस मामले में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि बीपीओ में काम कर चुके ३० साल के शेख को अदालत में पेश करने के बाद १३ फरवरी तक अपराध शाखा की रिमांड पर दे दिया गया। शेख ने ब्रिटेन के बीबीसी समाचार चैनल को ईमेल भेजकर राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले की धमकी दी थी। धमकी देने के बाद अपराध शाखा ने १० अक्टूबर, २०१० को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।

पुलिस को जांच में पता चला था कि ईमेल दक्षिण मुंबई से भेजा गया था और उसके मुताबिक साइबर प्रकोष्ठ ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से मेल भेजने वाले शेख पर नजर रखी । पुलिस ने बताया कि पुणे निवासी शेख आईएम के आला ओहदेदार मोहसिन चौधरी का रिश्तेदार है ।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *