Menu Close

कैरून : इस्लामी आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में सौ से अधिक लोग मरे

फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

याओन्डे/अक्कारा – कैरून के उत्तरी इलाके में स्थित फोटोकोल कस्बे में बुधवार को इस्लामी आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में सौ से अधिक लोग मारे गए। स्थानीय अधिकारी अबात्चोउ अबात्चा ने बताया कि बुधवार सुबह बोको हरम के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में सौ से अधिक लोग मारे गए हैं। आतंकवादियों ने लोगों के घरों और कस्बे की मस्जिद पर हमला किया तथा कई घरों में आग लगा दी।

उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने हमले के दौरान मेरे एक बेटे को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। कैरून के एक अखबार के अनुसार आतंकवादियों ने कई लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। कैरून के सूचना मंत्री इस्सा चिरोमा ने बताया कि बोको हरम के आतंकवादियों तथा कैमरून की सेना के बीच संघर्ष में करीब ५० आतंकवादी मारे गए तथा इसमें छह सैनिक भी शहीद हो गए।

अफ्रीकी संघ ने पिछले सप्ताह बोको हरम के आतंकवादियों से निपटने के लिए पांच क्षेत्रीय देशों की सेना से मिलकर सात हजार ५०० सैनिकों का एक बल तैयार किया था। चाड की सेना तथा राज्य द्वारा संचालित टेलीविजन ने बुधवार को कहा था कि गम्रू तथा नगाला से बोको हराम का पूरी तरह सफाया कर दिया गया इसमें करीब दो सौ आतंकवादी मारे गए तथा नौ सेना के नौ जवान शहीद हो गए।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *