Menu Close

लव जिहाद : शादी के लिए रखी धर्मपरिवर्तन की शर्त

Lovejihad_girlमेरठ (उत्तरप्रदेश) – साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती गर्भवती हुई तो शादी के सवाल पर उसके सामने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी गई।

बुधवार को पुलिस ऑफिस और गंगानगर चौकी पहुंचकर युवती ने आरोपी प्रेमी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ सदर देहात पर भी शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

गंगानगर निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस ऑफिस पर दिए शिकायती प्रार्थनापत्र में बताया कि वह दो साल से इंचौली थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती आ रही थी। युवती का दावा है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

प्रेमी के परिजनों को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वे तीन फरवरी (गत मंगलवार) को वे उसके यहां पहुंचे और उसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

‘धर्म बदलो तभी करूंगा शादी’

कारण पूछने पर प्रेमी के परिजनों ने शर्त रख दी कि यदि युवती अपना धर्म परिवर्तन करा ले तो वह इस शादी के लिए तैयार हो जाएंगे। जबकि वह धर्म परिवर्तन करना नहीं चाहती।

आरोप है कि प्रेमी के परिजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और जबरन धर्मपरिवर्तन की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवती ने एसएसपी से आरोपी प्रेमी, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

युवती का यह भी आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने गंगानगर चौकी पर सीओ सदर देहात से करने गई तो कार्रवाई के बजाए उसके साथ अभद्रता की गई। एसएसपी ने इस मामले में थानाध्यक्ष इंचौली को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीओ सदर देहात शिवराज सिंह ने कहा, “युवती का आरोप बिल्कुल गलत है। जब वह शिकायत करने आई थी उस समय सीओ एलाआईयू और इंचौली इंस्पेक्टर मेरे साथ बैठे थे। पीड़िता के साथ अन्य महिलाएं भी थीं। हम तो पीड़ित की मदद के लिए ही हैं।”

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *