Menu Close

पाकिस्तान में १.५ करोड़ की फिरौती देकर छूटा हिंदू डॉक्टर

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

fanaticsइस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत बलुचिस्तान प्रांत से दो महीने पहले अगवा हिन्दू डॉक्टर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती देने के बाद घर लौट आया है। पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा से दो दिसंबर को डॉक्टर मनोज कुमार का अपहरण हो गया था। उन्हें रविवार को हजारगंजी इलाके में छोड़ा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एतिजाज गोराया ने बताया कि कुमार के परिवार ने फिरौती में मोटी रकम दी है जिसके बाद वह वापस लौटे हैं। शुरुआत में अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन बाद में उसे घटाकर तीन करोड़ रुपये कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कुमार के परिवार ने अंतत: १.५ करोड़ रुपये फिरौती में दिए।

मनोज कुमार ने बताया कि इन दो महिनों में उन्हें कभी ठीक भोजन नहीं मिला और अपहरणकर्ता अकसर उन्हें पीटते थे। उन्होंने बताया, ‘मुझे एक छोटे से कमरे में रखा गया था। मुझे ज्ञात नहीं है कि वह स्थान कहां है, क्योंकि ज्यादातर वक्त मेरी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।’ एक संवाददाता सम्मेलन में गोराया के साथ मौजूद कुमार की स्थिति काफी दयनीय लग रही थी। क्वेटा निवासी हिन्दू डॉक्टर ने कहा कि अपहरणकर्ता २४ घंटे में उन्हें एक बार भोजन देते थे। उन्होंने बताया, ‘फिरौती देने के बाद मुझे छोड़ा गया।’

स्त्रोत: आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *