Menu Close

नाइजीरिया : बोको हराम का मैदुगुरी पर हमला

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

maiduguri
नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम ने सामरिक तौर से महत्वपूर्ण शहर मैदुगुरी पर एक बार फिर हमला किया है

मैदुगुरी: रविवार सुबह से शुरू हुए इस ताज़ा संघर्ष में भारी गोलीबारी की ख़बरें हैं। पिछले हफ़्ते भी बोको हराम ने मैदुगुरी पर हमला किया था, जिसे नाइजीरियाई सेना ने विफल कर दिया था। बोको हराम ने इस्लामिक राज्य बनाने के इरादे से २००९ में गुरिल्ला अभियान की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष इस चरमपंथी संगठन ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के कई गांवों और क़स्बों पर क़ब्ज़ा किया था।

लाखों बेघर

nigeria_maiduguri_people_flee_304x171_ap
मैदुगुरी से बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं

मैदुगुरी से बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। इस संघर्ष में अबतक १५ लाख लोग बेघर हो चुके हैं और २००० से ज़्यादा मारे गए हैं।

नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने इस ताज़ा हमले पर अब तक कुछ नहीं कहा है। पिछले छह साल में चरमपंथ से निपटने की रणनीति को लेकर नाइजीरिया के सुरक्षा बलों की आलोचना होती रही है। यदि मैदुगुरी शहर पर बोको हराम का क़ब्ज़ा हो जाता है तो सुरक्षा बलों के लिए बड़ा झटका होगा।

स्त्रोत: बी बी सी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *