Menu Close

मेरठ (उत्तरप्रदेश) में जिहादीयों द्वारा हिन्दु युवतीसे छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक टकराव

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

एेसे जिहादीयोंका मुंहतोड जवाब देने हेतु हिन्दु युवतीयोंने स्वरक्षा हेतु प्रशिक्षण सिखना अत्यावश्यक है !

dangeमेरठ: ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर सोमवार रात दो संप्रदायों के बीच हिंसक टकराव हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट,पथराव और फायरिंग हुई। इसमें ८ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के सरायलाल दास में सोमवार रात करीब आठ बजे २ छात्राएं ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में दो भाइयों शाह अनवर और शाह फैसल ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। इस बात को लेकर दोनों संप्रदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर बाद मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। उग्र भीड़ ने वहां खड़ी एक कार में तोड़फोड़ भी की। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला। छात्रा के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी युवकों के पिता ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि उनके बेटे बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक छात्राओं की स्कूटी से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। उन्होंने लड़कियों से छेड़छाड़ नहीं की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजोयी और आईजी मेरठ जोन अलोक शर्मा घायलों का हालचाल लेने मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारी इस घटना पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र में फोर्स तैनात है।

स्त्रोत: नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *