Menu Close

बेंगलुरु : ISIS से जुडने जा रहे भारतीय परिवार को पुलिस ने बनाया बंदी !

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

बेंगलुरु : अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ पाकिस्तान या अफगानिस्तान के लोग ही आतंकवादी संगठनों को ज्वाइन करने के लिये तत्पर रहते हैं, तो आप गलत हैं। भारत में भी ऐसे लोग हैं, जो आतंकी संगठन से जुड़ने की फिराक में हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा जो दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस को ज्वाइन करने जा रहा था।

ISIS

यह शख्स अकेला नहीं बल्क‍ि उसका पूरा परिवार आईएसआईएस ज्वाइन करने जा रहा था। उसे तुर्की में पकड़ लिया गया। तुर्की पुलिस ने परिवार के पांच सदस्यों और बाकी के चार लोगों को गिरफ्तार कर भारत भेज दिया। इन सभी ९ लोग रविवार की सुबह भारत लाया गया।

कौन है ये परिवार

परिवार के मुख‍िया का नाम है अबू अहाद, जिसका पूरा नाम है मोहम्मद अब्दुल अहाद। ४६ वर्षीय अबू ने बेंगलुरु के एक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। शादी के बाद वह बॉस्टन चला गया, जहां उसके दो बच्चे पैदा हुए। उसके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। पत्नी चेन्नई की रहने वाली है। वहीं अबू का साथी जवीब बाबा २४ साल का है, जो तेलंगाना के खम्मन जिले का है और इब्राहिम नाउफॉल हासन का रहने वाला है।

यह पूरा समूह टूरिस्ट वीजा के तहत इस्तांबुल गया, जहां से वो सीरिया जाने की फिराक में थे। वहां जाकर इनकी प्लानिंग आईएसआईएस ज्वाइन करने की थी।

बेंगलुरु पुलिस ने सभी ९ लोगों को हिरासत में रखा हुआ है, फिलहाल केस दर्ज हुआ है या नहीं यह पुलिस ने अभी बताया नहीं है। पुलिस के एक अध‍िकारी ने बताया कि एनआईए एवं खुफिया विभाग के अधिकारी इन लोगों से पूछताछ कर सकते हैं।

स्त्रोत: वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *