Menu Close

IS ने पायलट को जिंदा जलाया, जॉर्डन ने लिया बदला

अम्मान – इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने मंगलवार को एक विडियो जारी किया, जिसमें जॉर्डन के बंधक पायलट मोएज़ अल-कसासबेह को जिंदा जलाते दिखाने का दावा किया गया है। अपने नागरिक की निर्मम हत्या पर जॉर्डन में जबर्दस्त आक्रोश है और सरकार ने इसका बदला लिया।  अपने पायलट को आईएस द्वारा जलाकर मार डाले जाने के बाद जॉर्डन ने दो आतंकियों को फांसी दे दी। इसमें महिला इराकी आतंकी साजिदा भी शामिल है, पायलट के बदले जिसकी रिहाई की मांग आईएसआईएस ने की थी।

जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल मोमानी ने बताया कि दो कैदियों-साजिदा अल रिशवी और जियाद अल करबूली को सुबह फांसी दे दी गई। अल रिशवी को २००५ में जॉर्डन की राजधानी अम्मान में तीन होटेलों में हुए बम विस्फोटों के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। इन धमाकों में दर्जनों लोग मारे गए थे।

पिंजरे में कैद कर लगाई पायलट को आग

उधर, आईएस की ओर से जारी विडियो में आतंकवादियों ने मोएज़ लोहे के पिंजरे में बंद किया हुआ है और बाद में चारों तरफ से आग लगा दी। इस्लामिक स्टेट ने इस विडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए पोस्ट किया है। SITE नाम के ट्विटर अकाउंट से ही इस्लामिक स्टेट अपनी गतिविधियों का प्रचार प्रसार करता है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *