Menu Close

ओवैसी की कोई भी हिन्दू विरोधी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे : शिवसेना

माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

shivsena logoपुणे –आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अगले सप्ताह पुणे में होने वाली एक जनसभा पर शिवसेना ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि वह उनकी किसी भी हिन्दू विरोधी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवसेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त सतीश माथुर से मिलकर अनुरोध किया कि वह इस संबंध में कार्रवाई करें।

एक आयोजनकर्ता अंजुम इनामदार ने कहा कि आप के वक्ता और ओवैसी आगामी चार फरवरी को पुणे के गोलीबार मैदान में एक जनसभा को संबोधित करके मुस्लिमों के आरक्षण की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक जनसभा होगी।  महाराष्ट्र कार्यसमिति और मूलनिवासी मुस्लिम मंच के अलावा मुस्लिम समुदाय के अन्य लोग इस जनसभा में भाग लेंगे ।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *