Menu Close

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने जापानी पत्रकार का सर कलम कर वीडियो जारी किया

माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

टोक्यो: इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूह ने एक बार फिर से अपना खौफनाक और दुर्दांत चेहरा दुनिया को दिखाया है। आइएस के आतंकियों ने बंधक जापानी पत्रकार का सरेआम सर कलम कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। खुंखार आतंकियों ने पत्रकार के सिर कलम करने का वीडियो भी जारी किया है।

japanese-journo-beheaded

आतंकियों के इस खुंखार कृत्य पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि यह एक ‘घृणित आतंकवादी कृत्य’ है। साथ ही शिंजो अबे ने कहा कि यह आक्रोश बिल्कुल अस्वीकार्य है। हम हत्यारों का पता लगाने के लिए अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करेंगे और उन्हें न्याय के कटघरे में ला खड़ा करेंगे। हम आतंकवादियों से हार नहीं मानेंगे।

माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट ने जापानी नागरिक हारुना युकावा की हत्या के कुछ दिन बाद स्वतंत्र पत्रकार और फिल्म निर्माता केन्जी गोतो (47) की गर्दन काट कर हत्या कर दी है। गोतो याकुवा की रिहाई के लिए अक्टूबर में सीरिया गया था।

इस्लामिक स्टेट द्वारा जारी किए गए एक मिनट के वीडियो के अनुसार, एक व्यक्ति नारंगी रंग के जंपशूट में घुटने के बल बैठा हुआ है और चेहरे पर नकाब लगाए काले कपड़े में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लिए उसके पास खड़ा है। माना जा रहा है कि घुटने के बल बैठा व्यक्ति गोतो है।

वीडियो में नकाब पहने व्यक्ति ने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री अबे के न जीतने वाले युद्ध का हिस्सा बनने का फैसला करने पर यह चाकू न सिर्फ गोतो की हत्या करेगा, बल्कि किसी भी जापानी नागरिक के पाए जाने पर उसकी हत्या की जाएगी।

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट ने जापान से दोनों नागरिकों की रिहाई के लिए २० करोड़ डॉलर और जार्डन के जेल में बंद इसकी महिला आत्मघाती हमलावर की रिहाई की मांग की थी।

स्त्रोत: वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *