Menu Close

जानवरों के जरिए हमला कर सकता है बोको हराम

अबुजा – नाइजीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन बोको हराम अपने घातक हमलों में ऊंटों, बकरों, गायों और गदहों का इस्तेमाल कर सकता है।

वह जानवरों को बम बनाने में जुटा हुआ है। नाइजीरिया की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जुटाई गई खुफिया रिपोर्टो में यह दावा किया गया है।

नाइजीरिया सरकार ने खुफिया रिपोर्टो के हवाले से आगाह किया है कि इस्लामी चरमपंथी संगठन व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों का बम के बतौर इस्तेमाल कर सकता है।

नाइजीरिया के समन्वयक माइक ओमेरी ने कहा, जो खुफिया सूचनाएं मिली हैं उनसे संकेत मिले हैं कि बोको हराम की योजना जानवरों की देह में विस्फोटक बांधकर उन्हें आत्मघाती हमलावरों की तरह इस्तेमाल करने की है।

वह चुने गए लक्ष्यों पर हमले के लिए बकरों, गायों, गदहों और ऊंटों का इस्तेमाल कर सकता है।

ओमेरी के मुताबिक, इसके अलावा आतंकी युवा मोची का वेश बनाकर अपने उपकरणों के बक्से में विस्फोटक छिपाकर हमले को अंजाम दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, खुफिया सूचनाओं से पता चला है कि बोको हराम युवा लड़कों को मोची के वेश में भीड़भाड़ वाली जगहों पर भेज सकता है। ये लड़के मौका देखकर अपने उपकरणों के बक्से में रखे विस्फोटक को उड़ा देंगे।

स्त्रोत : लाइव्ह हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *