Menu Close

आतंकी संगठन हमास के कैंप में जुटे १७ हजार युवा, ‘जूनियर’ जिहादी बनाने की तैयारी

माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

गाजा – फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास की सैन्य शाखा अल-कासम ने इस साल बड़ी संख्या में नवयुवकों को भर्ती करने का फैसला किया है। गाजा में पिछले हफ्ते एक दर्जन से ज्यादा शिविरों में १५ से २१ साल की उम्र के १७ हजार से ज्यादा युवा जुटे, जिन्हें रस्सी पर चढ़ने, क्लोज ऑर्डर ड्रिल और क्लाशिनिकोव रायफल चलाने का अभ्यास कराया गया। सभी युवाओं को तटीय इलाकों की सुरक्षा की शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें यहूदी दुश्मनों के साथ अगले युद्ध के लिए तैयार रहने को भी कहा गया। कैंप में उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा करने और ग्रेनेड फेंकने का भी ट्रेनिंग ली। ट्रेनरों ने उनके सामने आईईडी ब्लास्ट करने का तरीका बताया। बता दें कि हमास को अमेरिका और इजरायल के अलावा कई दूसरे देशों ने आतंकवादी संगठन करार दिया हुआ है। दोनों देशों ने हमास पर इन कैंपों के जरिए निराश और बेराजगार युवाओं को प्रतिरोध के लिए बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वहीं, जानकारों का मानना है कि हमास इन नाबालिग युवाओं का इस्तेमाल जिहादियों के तौर पर करना चाहता है।

पहली बार हमास की सैन्य शाखा अल-कासम ने इस तरह का कैंप लगाया है। इससे पहले हमास की राजनीतिक शाखा ही सेना की शैली में ऐसे कैंप लगाया करती थी और गर्मी के सत्र में समुद्र तट पर खेल, धर्म आदि के शिविर लगाती थी। ठंड के मौसम में लगाया गया इस बार का कैंप पहले से अलग था। इनमें हिस्सा लेने वाले ट्रेनर हमास की सैन्य शाखा इज्जेदीन अल-कासम के कमांडर थे, जो खाकी पोशाक पहने हुए थे और आदेश देते हुए ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा रहे थे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *