Menu Close

सबक याद न करने पर मौलवी ने बच्चे को जंजीर से खूंटे में बांधा

माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

child_isकटिहार: बिहार के कटिहार में एक क्रूर घटना सामने आई है। यहां के सालेपुर गांव में एक १२ साल के बच्‍चे को मदरसे में मौलवी ने सबक याद नहीं करने पर जंजीर से खूंटे में बांध दिया।

मोहम्मद अयूब ने अपने बारह साल के बेटे तारिक को लखनऊ के मदरसे में अच्‍छी शि‍क्षा के लिए भर्ती करवाया था, लेकिन वहां उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। एक सबक याद नहीं करने पर उसे दो दिन तक खूंटे से बांधकर रखा गया।

तारिक किसी तरह से जंजीर सहित वहां से भाग निकला और किसी की मदद से अपने घर तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि अयूब के गांव का ही एक शख्‍स लखनऊ के उस मदरसे में मौलवी है।

तारिक घर पहुंचकर पूरी बात बताई। उसने बताया कि २६ जनवरी सब लोग कार्यक्रम में व्‍यस्‍त थे, तो मौका देखकर वहां से किसी तरह से भाग निकला।

स्त्रोत: आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *