Menu Close

पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों को मिलेगी भारत की नागरिकता

माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

अहमदाबाद – गुजरात सरकार की पहल पर केंद्र सरकार ने राज्य में बसे पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता के लिए हरी झंडी दे दी है। जिलाधिकारी राजकुमार बेनीवाल ने सात वर्ष से राज्य में रह रहे ऐसे लोगों से नागकिरता के लिए आवेदन मांगा है। गुजरात के अलावा अन्य राज्यों में बस रहे पाकिस्तानी हिंदुओं को भी भारत की नागरिकता दी जाएगी।

पाकिस्तान में कट्टरपंथी संगठनों के आतंक के चलते सिंध, पंजाब और अन्य प्रांतों से आए सैकड़ों हिंदू परिवारों ने भारत में शरण ले रखी है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों का वीजा बढ़ाने से इंकार कर दिया था। अब गुजरात सरकार की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय गुजरात में बसे पाक हिंदुओं को लंबे समय तक भारत में रहने देने के लिए वीजा व नागरिकता देने को राजी हो गया है।

अहमदाबाद के जिलाधिकारी राजकुमार बेनीवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक टीम गुरुवार व शुक्रवार को शिविर लगाकर राज्य में बस रहे पाकिस्तानी हिंदू परिवारों से आवेदन लेगी। शिविर में ऐसे परिवारों को भारत में लंबे समय तक रहने के लिए भी वीजा दिया जाएगा। भारत में सात वर्ष से रह रहे हिंदू परिवार देश की नागरिकता पा सकेंगे। किसी भारतीय से विवाह करने वाले को पासपोर्ट व विवाह के सबूत पेश करने होंगे। जिला कलक्टर कार्यालय के अनुसार अब तक ८८ लोगों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया है। इनमें से ८४ पाकिस्तानी नागरिक हैं।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *