Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा नाशिक शिवसेना के विधायक श्री. शिवाजी सहाणे से भेंट

माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

सिंहस्थ पर्व के कार्य में गति लाने का आश्‍वासन

विधायक श्री. शिवाजी सहाणे को (दार्इं ओर) भगवान श्रीकृष्ण जी का छायाचित्र देते हुए समिति के कार्यकर्ता

नाशिक (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा यहां के विधान परिषद के शिवसेना के विधायक श्री. शिवाजी सहाणे से सदिच्छा भेंट की गई । इस अवसर पर समिति के सर्वश्री अनिल पाटिल, सोनईकर, ओंकार कुलकर्णी, शैलेश पोटे तथा श्रीमती अनघा पित्रे उपस्थित थीं । श्री. सहाणे को सनातन निर्मित भगवान श्रीकृष्णजी का छायाचित्र भेंट स्वरूप दिया गया ।

इस वर्ष श्रीक्षेत्र नाशिक एवं त्र्यंबकेश्‍वर में प्रति १२ वर्षों से आने वाला सिंहस्थ पर्व होगा । पूरे विश्व से करोडों श्रद्धालु यहां आएंगे । इस पर्व से केवल भारत में नहीं, अपितु विदेश में भी हिन्दू धर्म की पताका फहरेगी; परंतु प्रशासन द्वारा अब तक पूर्व सिद्धता की दृष्टि से कछुआ की गति से कार्य किया जा रहा है । इस पर्व में आतंकवाद का धोखा भी बढ गया है । इसलिए समिति के प्रतिनिधि मंडल की ओर से विधायक श्री. सहाणे ने नागरिक एवं नाशिक के प्रतिनिधि के रूप में इस विषय को शासन के उच्च स्तर तक पहुंचाकर सिंहस्थ पर्व के कार्य में गति लाने की मांग की ।

इस अवसर पर विधायक द्वारा मांग की पूर्ति करने का आश्‍वासन दिया गया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *