Menu Close

श्री. प्रमोद मुतालिक पर डाली गई गोवा राज्यबंदी, यह राज्यघटना का अनादर ! – श्री. रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

दार्इं ओर से सर्वश्री राकेश गोरखा, रमेश शिंदे, प्रमोद मुतालिक, अर्जुन संपथ, सिद्धलिंगमहास्वामीजी तथा गंगाधर कुलकर्णी

बेलगांव (कर्नाटक) : हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने पत्रकार परिषद में यह प्रतिपादित किया कि ‘अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने अनेक वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका का विसा स्वीकार किया था । ऐसा होते हुए भी गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में वे भारत में आ सकते हैं; किंतु हमारे ही देश का एक नागरिक एक राज्य से दूसरे राज्य में नहीं जा सकता, यह राज्यघटना का अनादर है; इसलिए श्री. मुतालिक पर डाली गई बंदी त्वरित हटाएं, गोवा शासन से ऐसी हमारी विनती है । यदि हमारे पास कोई पर्याय शेष नहीं रहा, तो जिस घटना की कलम के अनुसार आप ने उनपर पाबंदी लगाई है, उसी घटना के अधिनियम के आधार पर हमें गोवा शासन के साथ लडने के लिए बाध्य होना होगा ।’

श्रीराम सेना के अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक की षष्ठ्यब्दीपूर्ति कार्यक्रम के निमित्त यहां सर्व हिन्दूनिष्ठ नेता इकट्ठे हुए थे । उस समय हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक बैठक संपन्न की गई । उस संदर्भ में आयोजित पत्रकार परिषद में श्री. शिंदे ने यह वक्तव्य दिया । इस परिषद के लिए श्रीराम सेना के राज्य कार्याध्यक्ष तथा करुणेश्वर मठ के श्री सिद्धलिंग महास्वामीजी, आइडीकेपीवाइएफ् के श्री. राकेश गोरखा, तामिलनाडू राज्य के हिन्दू मक्कल कच्छी के (हिन्दू जनता दल के) संस्थापक अध्यक्ष श्री. अर्जुन संपथ, श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक, युवा मंच ओेडिसा के शिवशंकर फुंड, जालना, महाराष्ट्र के प्रतिष्ठा युवा मंडल के अध्यक्ष श्री. धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

 स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *