Menu Close

सभी धर्मों पर लागू हो, एक शादी, दो बच्चों का कानून : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद, शारदापीठ

माघ शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिस पर विवाद हो सकता है। स्वरूपानंद का कहना है कि एक पत्नी और दो बच्चों वाला कानून देश के सभी धर्मों को मानने वालों पर लागू होना चाहिए।

एक हिंदी अखबार के मुताबिक उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में धर्मसभा के बाद यह बात कही। ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करने वालों को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘देश की आबादी वर्तमान में एक अरब २५ करोड़ है। अगर ऐसे ही प्रतिस्पर्धा होती रही तो लोगों को कहां रखेंगे।’

साई मामले में उन्होंने कहा कि हम तो साई के नाम पर पाखंड चलाकर व्यापार करने वालों का विरोध करते हैं। गौरतलब है कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा था, ‘हम दो और हमारे दो हमने वो भी मान लिया, फिर भी इन बेईमानों को संतोष नहीं हुआ फिर एक नारा दिया हम दो और हमारा एक। लड़की से लड़की की शादी और लड़के से लड़के की शादी, पिछली सरकार ने बुद्धि खराब कर दी। इसलिए स्वामी जी के भाषण को जोड़ कर हम निवेदन करना चाहते हैं कि कम से कम चार बच्चे पैदा करो एक साधु महात्माओं को दे दो और एक सीमा पर भेज दो।’

इसके अलावा अगर एक से ज्यादा शादी की बात करें तो मुस्लिम धर्म में इसे मान्य माना गया है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *