Menu Close

जिहादी ने प्रेमिका की मां को जिंदा जला दिया

माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ – प्रेमिका के परिवार ने मिलने-जुलने पर ऐतराज जताया तो प्रेमी ने छत से चूल्हे में पेट्रोल डालकर प्रेमिका की मां को जला डाला। बुरी तरह झुलसी महिला की बुधवार को सिविल हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ही हत्या के आरोप में रफीक को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या आरोपी रफीक २०११ में काम के लिए पीलीभीत से गौरा गांव आया और अतरौली गांव में किराए पर रहने लगा था। जनरल मर्चेंट की दुकान से सामान लेने के दौरान उसका अतरौली की युवती से अफेयर हो गया था। यह सिलसिला करीब 6 महीने तक चला। युवती के घर वालों को जानकारी हुई तो दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। रफीक के अनुसार, कई बार उसकी प्रेमिका के कमरे में ताला लगाकर उसे बंद कर दिया जाता था। गांव में भी उसे तरह-तरह से परेशान किया जाता था। वह गांव छोड़कर मायापुरी कॉलोनी में रहने लगा था। जब वह समझ गया कि अब उसकी शादी नहीं हो पाएगी तो उसने बदला लेने की ठानी।

छत से डाला पेट्रोल

जगावती २७ जनवरी की सुबह करीब पौने चार बजे चूल्हे पर नाश्ता बना रही थीं। तभी अचानक चूल्हे में पेट्रोल गिरा जिससे जगावती बुरी तरह झुलस गईं। उनके बेटे शिव शंकर से जानकारी पाकर पुलिस जगावती को ट्रॉमा सेंटर ले गई। वहां से उन्हें सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। गुडंबा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बुधवार सुबह जगावती ने सिविल हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

एएसपी टीजी दिनेश यादव ने बताया कि २७ जनवरी को ही सुबह 6 बजे रफीक ने परिवार को फोन कर धमकी दी कि वह पूरे परिवार को जान से मार डालेगा। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू की। जिस नंबर से धमकी दी गई थी, वह सिम कार्ड पीलीभीत के सहजना बनकटी निवासी गोपाल के पते पर खरीदा गया था। पुलिस ने पड़ताल कर रफीक को बीकेटी स्थित कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गुडंबा पुलिस ने फोन बरामद कर लिया है।

चालाकी से डाला था पेट्रोल

रफीक ने छत से रसोई में पेट्रोल डालते समय खुद काफी सावधानी बरती थी। वारदात के लिए वह डेढ़ लीटर पेट्रोल लाया था। खुद को बचाने के लिए उसने प्लास्टिक का ऐसा बर्तन लिया था, जिसका मुंह चौड़ा था। इसीलिए उसने एक ही बार में सारा पेट्रोल डाला और छत के रास्ते ही भाग निकला था।

स्त्रोत: नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *