Menu Close

बच्चों को इस्लाम के नाम पर मारने की ट्रेनिंग दे रहा है बोको हराम !

माघ शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

आबुजा – इस्लामिक स्टेट की ही तरह नाइजीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन बोको हरम ने भी बच्चों के हाथों में हथियार थमा दिए हैं। संगठन उन्हें इस्लाम के नाम पर लोगों को जान से मारने की ट्रेनिंग दे रहा है। बोको हरम ने बच्चों को ट्रेनिंग देने की फोटोज जारी की हैं, जिसमें उन्हें सेमी-ऑटोमेटिक बंदूक चलाना सिखाया जा रहा है। फोटो में दर्जनों बच्चे इस ट्रेनिंग में शामिल दिखाई दे रहे हैं और एके-४७ चलाना सीख रहे हैं। ये फोटोज उत्तरी नाइजीरिया की हैं, जहां बोको हरम ने सबसे ज्यादा हमले अंजाम दिए हैं।

फोटोज आतंकी संगठन के साथ जुड़े मीडिया ग्रुप अल उर्वा एल वुथाका ने ऑनलाइन जारी किए हैं। ये तस्वीरें ह्यूमन राइट वॉच की चेतावनी के महीने भर बाद सामने आईं हैं, जिसमें कहा गया था कि बोको हरम अगवा लड़के-लड़कियों को हमले के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी संगठन पर कुछ दिन पहले ही उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव से 30 बच्चों को अगवा करने का शक जताया गया था, जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं।

आतंकी संगठन बोको हरम बीते साल अप्रैल में अंततराष्ट्रीय स्तर पर उस वक्त चर्चा में आया, जब आतंकियों ने चिबोक से २०० स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया था। इसके बाद इस साल जनवरी में बोर्नो के बागा में २००० लोगों को मौत के घाट उतराने की घटना की दुनियाभर में निंदा की गई।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *