Menu Close

मुंबर्इ – शार्ली एब्दो के कार्टूनों को छापने पर संपादक को बंदी बनाया !

माघ शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

धर्मांधोंके धर्मभावनाआेंपर तत्परता से ध्यान देनेवाली पुलिस एेसी तत्परता हिन्दुआेंके श्रद्धास्थानोंपर हो रहे विडंबन पर कब ध्यान देगी ? – सम्पादक

मुंबई – ठाणे जिले में एक उर्दू अखबार की संपादक शिरीन दलवी को फ्रांस की मैगजीन शार्ली एब्दो के विवादित कार्टूनों को छापने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके बुधवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें कल ही ठाणे की अदालत से जमानत मिल गई।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता नुरसत अली ने १५  दिन पहले उर्दू अखबार ‘अवधनामा’ की संपादक शिरीन दलवी के खिलाफ मुंब्रा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। नुरसत अली ने आरोप लगाया था कि शिरीन दलवी ने ‘शार्ली एब्दो’ में छपे कार्टूनों को अपने अखबार में फिर से छापा था।

चार दिन पहले राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सदस्यों ने भी शिकायतकर्ता के साथ मिलकर मुंब्रा पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र दिया था और संपादक की गिरफ्तारी न होने पर थाने के बाहर आंदोलन की धमकी दी। शिरीन दलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा २९५  ए के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया, ‘हमने महिला संपादक को गिरफ्तार करने के बाद ठाणे की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई और वह रिहा हो गईं।’

अखबार में कार्टून छपने के बाद मुंबई के उर्दू पत्रकार संघ ने भी दलवी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, कई अन्य पाठकों ने मुंबई और ठाणे में इस अखबार में शार्ली एब्दो के कार्टूनों को छापने पर शिकायत की थी।

स्त्रोत : नव भारत टाइम्स 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *