Menu Close

कंबोडिया के ‘अंकोर हिन्दू मंदिर संकुल’ में अश्लाघ्य चित्रीकरण किए जाने का दावा

माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

नेवाडा (अमेरिका) : अमेरिका के हिन्दुओं के धार्मिक नेता श्री. राजन जेद ने  नेवाडा से प्रकाशित एक निवेदन में बताया है कि कंबोडिया के अंकोर पुराणवस्तु संशोधनविषयक उद्यान में अर्धनग्न महिलाओं का चित्रीकरण किए जाने की घटना सामने आई है । इस संदर्भ में स्थानीय हिन्दुओं द्वारा तीव्र संताप व्यक्त किया गया है । इस उद्यान में अनेक हिन्दू मंदिर हैं, अतः ऐसी पवित्र भूमि में अश्लीलता का प्रदर्शन करना, यह वहां के देवताओं का अनादर है । करोडों हिन्दू इन देवताओं की पूजा करते हैं । rajanदेवताओं के परिसर में इस प्रकार का अश्लाघ्य चित्रीकरण करना अनुचित है । साथ ही श्री. जेद ने इस निवेदन द्वारा यह मांग की है कि ‘युनेस्को’ तथा कंबोडिया शासन के लिए अंकोर मंदिर संकुल की सुरक्षा करना आवश्यक है ।

 ‘युनेस्को’ तथा कंबोडिया शासन के लिए वहां के अनिर्बंध पर्यटन तथा पर्यटकों के स्वैराचार पर नियंत्रण रखना आवश्यक है । उद्यान की पुरातन वस्तुओं की क्षति तथा चोरी नहीं होगी, इस की दक्षता का दायित्व शासन को लेना चाहिए । साथ ही शासन को  इस मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य के लिए वहां इकट्ठा होनेवाले राजस्व में से ५० प्रतिशत राजस्व व्यय करना चाहिए ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *