Menu Close

श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रखर हिन्दुनिष्ठ प्रमोद मुतालिक का षष्ठ्याब्दिपूर्ति समारोह उत्साह में सम्पन्न

६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर पर पहुंचने के कारण श्री. मुतालिक का सनातन संस्था द्वारा सम्मान

Mutalik
श्री. प्रमोद मुतालिकजी का सन्मान करते हुए श्री. रमेश शिंदे

बेलगांव (कर्नाटक) – हिन्दुुत्व के लिए रातदिन परिश्रम करनेवाले, संस्कृतिप्रेम के कारण समाज के विरोध का सामना करने पर भी सक्रिय रहने वाले श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक के ६० वें जन्मदिन के निमित्त उनके जन्मस्थल हुक्केरी में २५ जनवरी को एक भव्य षष्ठ्यब्दि पूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ । इस समारोह का आरभ शंखनाद से हुआ । मान्यवरों के शुभ हाथों दीपप्रज्वलन किया गया तथा तत्पश्चात गोपूजन किया गया ।

इसी समारोह में श्री. प्रमोद मुतालिक ने ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त करनेके संदर्भ में सनातन संस्था ६६ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तरप्राप्त कर्नाटक राज्य प्रसारसेविका कु. प्रियांका स्वामी ने घोषित किया । इस अवसर पर सनातन संस्था के संस्थापक प.पू. डॉ. आठवले द्वारा भेजे गए संदेशपत्र का पठन किया गया । तत्पश्चात हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे के शुभ हाथों शाल एवं नारियल दे कर श्री.मुतालिक का सम्मान किया गया । ६० वर्ष की आयु तक पहुंचते हुए अध्यात्म में भी प्रगति कर क्षात्रतेज के साथ ही ब्राह्मतेज की भी उपासना करने वाले श्री. मुतालिक जन्म-मृत्यु के फेरे से मुक्त हुए । श्री. मुतालिक की आध्यात्मिक उन्नति अबतक उन्होंने अत्यंत तडप एवं समर्पित भाव से की राष्ट्र एवं धर्म के कार्य कीr रसीद ही है ! इस अवसर पर व्यासमंच पर श्री चन्द्रशेखर शिवाचार्य स्वामीजी, पूज्यपाद सन्तश्री आसारामजी बापू के शिष्य एवं वृन्दावन तथा उत्तरप्रदेश के कथाकार श्री. घन:श्याम नन्द, हिन्दू महासभा के राज्याध्यक्ष श्री प्रणवानन्द महास्वामीजी, कर्नाटक के करुणेश्‍वर मठ के श्री सिद्धलिंग महास्वामीजी, तमिलनाडू राज्य के हिन्दू मक्कल कच्छी के (हिन्दू जनता पक्ष के) संस्थापक अध्यक्ष श्री. अर्जुन संपथ, पुणे, महाराष्ट्र के समस्त हिन्दू आघाडी के कार्याध्यक्ष श्री. मिलिंद एकबोटे, हिन्दू जनजागृति राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे, संघ परिवार के श्री. माधवराव देसाई, बसव कल्याण के सन्त विश्‍वम्भरताई एवं मुतालिक की मातोश्री श्रीमती सुमतीबाई मुतालिक आदि अनेक मान्यवर उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में श्री. प्रमोद मुतालिक के शुभ हाथों १३ सन्त एवं अनेक मान्यवरों का सम्मान किया गया ।

इस समारोह का आयोजन हुक्केरी के श्रीलक्ष्मी देवालय के समक्ष के मैदान में किया गया था । इस समारोह में कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडू आदि विविध राज्यों के सन्त एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रमुख तथा श्रीराम सेना के कार्यकर्ता भारी मात्रा में उपस्थित थे । समारोह में १० सहस्र से अधिक हिन्दू उपस्थित थे ।

हमें हिन्दू जनजागृति समिति एवं श्रीराम सेना एकसमान ही प्रतीत होते हैं ! – श्री. रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

आज शासन मंदिरों का सरकारीकरण कर रहा है । कल मठों का करेगा; अतः सभी सन्तों को श्री. प्रमोद मुतालिक के नेतृत्व में आन्दोेलन छेडना चाहिए । स्वयं का इतना बडा कार्यक्रम चालू रहते में उन्होंने उचित पद्धतिसे व्यासमंच का पोडियम रखा । उनके हिन्दुत्व के कार्य में भी ऐसी ही तत्परता रहती है । पिछले वर्ष हिन्दू जनजागृति समिति एवं श्रीराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में अधिवेशन हुआ; परन्तु हमें कहीं भी ऐसा नहीं प्रतीत हुआ कि यह दो संगठनों का कार्यक्रम है । हमें ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो हम एक ही हैं ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *