Menu Close

चीन ने पाकिस्तान को बताया अपना ‘पक्का’ दोस्त

माघ शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

चीनी सेना के अधिकारी के साथ राहील शरीफ।               फाइल फोटो

पेइचिंग – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के बीच चीन ने पाकिस्तान को ‘पक्का’ और सदाबहार दोस्त बताते हुए पूरी मदद करने का संकल्प लिया।

चीन की यात्रा पर आए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य नेताओं की मुलाकात के बीच ये टिप्पणियां सामने आईं।

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा के मुताबिक मुलाकात के दौरान यी ने शरीफ से कहा, ‘पाकिस्तान चीन का कभी नहीं बदलने वाला सदाबहार दोस्त है।’

ओबामा की दूसरी बार भारत यात्रा के मद्देनजर शरीफ ने चीन की यात्रा की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के दबाव का सामना कर रहा है।

शरीफ चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष यु जेंगशेंग के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *