Menu Close

श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचार : भक्तों, इस षडयंत्र का शिकार होने की अपेक्षा धर्म के लिए धैर्य से लडाई कीजिए !

माघ शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समिति के आंदोलन के विरोध में षडयंत्र !

Mandir_scam_Hindiकोल्हापुर (महाराष्ट्र) : श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समिति द्वारा सूचित किया गया है कि यहां के श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समिति द्वारा पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान व्यवस्थापन समिति के भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का आयोजन किया गया है । उसका ही एक हिस्सा अर्थात २ फरवरी, २०१५ को भव्य मोर्चा का आयोजन किया है; किंतु एक हिन्दूनिष्ठ दल के नेता मोर्चा में अडचनें उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं; इसलिए श्रद्धालु इस नेता के झूठे वक्तव्य का शिकार होने की अपेक्षा धीरज धारण कर इस धर्मकार्य में साम्मिलित होकर धर्मकर्तव्य निभाएं । (पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान व्यवस्थापन समिति का भ्रष्टाचार श्री महालक्ष्मीदेवी की कृपा के कारण ही स्पष्ट हुआ है; इसलिए इस संदर्भ में आयोजित आंदोलन भी देवी के आशीर्वाद से सफल होगा, अतः विरोधी यह बात ध्यान में रखें कि कोई भी भक्त ऐसे षडयंत्र का कभी शिकार नहीं होगा ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

१. किसी एक मंत्री ने उसके दल के कार्यकर्ता को बताया कि २ फरवरी के आंदोलन में उपस्थित न रहें ! उस दिन शहरमें न उपस्थित रहने के अतिरिक्त गडहिंग्लज जाएं !

२. एक गांव के युवकों को बताया कि आप इस आंदोलन में सम्मिलित न हों, वहां पुलिस लाठी से पिटाई करेगी ।

३. एक दल के प्रमुख व्यक्ति ने आंदोलन में सक्रिय एक संगठन के प्रमुख को बताया कि आप इस आंदोलन में सम्मिलित न हों । क्या आपको इस बात का पता नहीं कि जो श्री महालक्ष्मीदेवी के संदर्भ में किए गए आंदोलन में सम्मिलित होते हैं, उन्हें पश्चात किस प्रकार के फल भुगतने पडते हैं ?

४. यह सब होते हुए भी इस आंदोलन के लिए धर्माभिमानी हिन्दुओं को अधिक मात्रा में प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है, साथ ही उन्होंने यह मोर्चा सफल करने का दृढ निश्चय भी किया है ।

___________________________________________________________________________
कृपया ये भी पढें –

हिन्दू विधिज्ञ परिषदद्वारा ‘पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान समिति’द्वारा सहस्त्रों करोड रुपयोंका घोटाला उजागर
___________________________________________________________________________

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *