Menu Close

सनसनीखेज खुलासा – इस्लामिक स्टेट के जिहादी निकले ब्रिटेन फुटबॉल खिलाड़ी

माघ शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

2015_1image_10_57_4359980002-llलंदन – ईराक और सीरिया के शहरों पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन आई.एस. लोगों में अपना डर बनाए रखने के लिए सिर कलम जैसी नृशस हत्याएं करता आ रहा है।  वह सिर कलम कर वीडियो पोस्ट भी करता आ रहा है। जिहादी जॉन को बहुत से लोगों का सिर कलम करते दिखाया गया है।

आई.एस. जिहादी जॉन द्वारा बंधकों के गले काटने के वीडियोज बनाने के मामले में 5 ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ियों पर संदेह जताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि यह सभी खिलाड़ी इस्लामिक स्टेट के जिहादी बन गए हैं और सीरिया में हैं।

सिक्युरिटी एजेंसियों को शक है कि पूर्वी लंदन के पांच फुटबॉल खिलाड़ियों ने इस्लामिक स्टेट के नृशंस वीडियो फिल्माए थे। इस समूह में शामिल एक खिलाड़ी आर्सेनल फुटबॉल क्लब में ट्रेनिंग ले चुका है, जबकि एक अन्य खिलाड़ी लिस्बन यूथ टीम के लिए भी खेल चुका है। एजैंसियों का मानना है कि इन खिलाड़ियों के जरिए कुख्यात आतंकी जिहादी जॉन तक पहुंचा जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी खिलाड़ी पुर्तगाल से लंदन आए थे, जहां इन्होंने इस्लाम अपना लिया। यहां से ये सभी इस्लामिक स्टेट में शामिल होने सीरिया गए। इनमें से फाबियो पोकास (२२) नाम का फुटबॉलर लंबे वक्त से इंटेलिजेंस की राडार पर है। सीरिया गए इसी ग्रुप के एक अन्य जिहादी नीरो सरेवा ने कुछ समय पहले ट्वीट किया था, ‘अमरीका के लिए संदेश, इस्लामिक स्टेट एक नई फिल्म बना रहा है। कलाकारों के लिए धन्यवाद।’

गौरतलब है कि  आई.एस. में शामिल हुआ जिहादी जॉन पांच बंधकों की हत्या कर चुका है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *